HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को बुरी तरह पीट डाला। मां को जख्मी देख बेटी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर नशेड़ी पति को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया और मामला दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाने में बेटी ने बताया कि उसके पिता रघुवीर सिंह ने देर रात अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था। शराब के नशे में धुत होकर उसने पहले घर में आकर गाली-गलौज की और बाद में मां को पीटने लगा। मां को जख्मी देख उसने पुलिस को फोन किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर हेड कांस्टेबल राकेश शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी पुलिस को इस व्यक्ति की शिकायतें मिली थी कि यह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। पुलिस ने हुड़दंग मचाने के जुर्म में व्यक्ति को गिरफ्तार किया और आज शाम उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





