लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने नशीली दवाइयों की खेप के साथ धरा युवक

PRIYANKA THAKUR | 27 मार्च 2022 at 2:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जिला में पुलिस द्वारा छेड़े गए नशे के खिलाफ अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाइयों की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी की पहचान तनिश कुकरेजा पुत्र गोपाल सिंह जिला चंबा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने खज्जियार चंबा मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने वहां से जा रहे बाइक को तलाशी के लिए रुकवाया‌ । पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और वह तेज रफ्तार से बाइक को आगे ले गया। नाके के दौरान युवक को भागता देख पुलिस को उस पर शक हुआ और उन्होंने कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 200 नशीली दवाइयां बरामद हुई। खबर की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा ने की है। उन्होंने बताया कि युवक से पूछताछ जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]