Loading...

नाकाबंदी के दौरान 14.25 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

PRIYANKA THAKUR • 21 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने चिट्टा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में युवकों के कब्जे से 14.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय सुमित निवासी बल्ह और अमित कुमार पुत्र मलकीत सिंह, मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान जालंधर से मणिकर्ण रोड पर चलने वाली एक बस को तलाशी के लिए रुकवाया।

तलाशी के दौरान सुमित नाम के युवक से पुलिस ने 9.77 ग्राम चिट्टा बरामद किया। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने सयोरा के निकट नाकाबंदी के दौरान अमित नाम के युवक के कब्जे से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिला पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सुंदरनगर के पुंघ और बल्ह में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 14.25 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।