लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नागरिक अस्पतालों और सीएचसी में अब सप्ताह में इतने दिन लगेगी वैक्सीन

PRIYANKA THAKUR | 7 जून 2022 at 11:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

देश में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भी कोविड-19 के मामले अब धीरे-धीरे बढ़ने शुरू हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन अभियान को और तेज करने जा रहा है। हालांकि हिमाचल में कोविड-19 टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगभग सभी लोगों को लगाई जा चुकी है लेकिन बूस्टर डोज को लेकर लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

बता दें कि जिला कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान को तेज गति देते हुए नागरिक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह के 2 दिन वैक्सीनेशन लगाने का फैसला लिया है। इसमें पात्र लोगों को पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाई जाएगी। पात्र लोगों को वैक्सीन वीरवार और शुक्रवार को उपलब्ध करवाई जाएगी। इतना ही नही लोगों को घर-द्वार के समीप वैक्सीनेशन की सुविधा मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गौरतलब है कि पिछले कुछ माह में कोरोना महामारी के मामलों में कमी आई है। संक्रमण के मामले घटते ही वैक्सीनेशन में लोगों ने दिलचस्पी लेना बंद कर दिया है, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी बरकरार है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]