HNN/ पांवटा
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में नाबालिग से दुराचार करने के दो आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों आरोपियों अमीर और बिट्टू को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि 31 मई को पीड़िता ने पांवटा साहिब थाना में अमीर और बिट्टू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद बीते कल यानी कि शनिवार को पांवटा साहिब अदालत में दोनों आरोपियों को पेश किया गया। यहां से अदालत ने दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





