Loading...

नाहन कालाअंब और नाहन कुमार हट्टी सड़क पर अब शुरू हुआ पैच वर्क

By PARUL Published: 3 Sep 2024, 3:20 PM | Updated: 3 Sep 2024, 3:20 PM 1 min read

बासठ लाख से भरे जाएंगे खड्ढे और सुधरेंगी नैशनल हाईवे की सड़कें

HNN नाहन

नाहन -कुम्हार हट्टी एन एच 907ए और एन एच 07 कालाअंब से दो सड़का तक एनएचआई के द्वारा पैच वर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है।कालाअंब से नाहन तक तथा नाहन से कुम्हार हट्टी नेशनल हाईवे पर बरसात के बाद पड़े गड्ढे लोगों की परेशानी के साथ साथ दुर्घटना का बड़ा कारण बन रहे थे। एनएचआई जिला सिरमौर के द्वारा सड़कों पर पड़े गड्ढों को दुरुस्त करने का कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कालाअंब अम्ब से दो सड़का एनएच 0 7 पर राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा बासठ लाख का टेंडर पैच वर्क व अन्य कार्य के लिए पास कर दिया गया है।
टेंडर के पास होते ही पैच वर्क ड्रेनेज टूटे हुए डंगे आदि का मेन्टीनेंस वर्क शुरू हो गया है।
वहीं नाहन से कुम्हार हट्टी करीब 20 kmएनएच पर पेच वर्क तथा अन्य मेंटीनेंस कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। बता दें कि इस बार बरसात में इन दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी गड्ढे पड़ गए थे और ड्रेनेज नालियों को भी भारी नुकसान हुआ था।


हालांकि विभाग के द्वारा कई जगह टायरिंग के माध्यम से भी मेंटीनेंस की जानी है। मगर फिलहाल बरसात के चलते इसे संभव नहीं बताया गया है। लिहाजा बरसात खत्म होते ही टायरिंग आदि का कार्य भी शुरू किया जाएगा।बताना जरूरी है कालाअंब के मोगी नंद पटवार खाने के समीप वंडर प्रोडक्ट फैक्ट्री से गुजरने वाले एनएचतथा आम वाला सेन वाला में नैशनल हाईवे पर बरसात के कारण बड़े बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। गड्ढों के कारण सड़क पर कई दुर्घटनाएं भी हुई है । एनएच विभाग जिला सिरमौर के द्वारा फिलहाल इन गड्ढों को भरकर दुर्घटना की संभावनाओं को कम किए जाने का प्रयास शुरू किया गया है।


उधर नाहन से कुम्हार हट्टी की ओर आईटीआई फ़िरोजा फैक्ट्री और दो सड़का से लेकर सराह तक सड़क पर पड़े हुए गड्ढों को भी ठीक किया जाना है।
उधर जिला सिरमौर एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सहगल ने खबर की पुष्टि की है।

Tags: