Loading...

नाहन-कालाअंब मार्ग पर एसआईयू टीम ने शराब के जखीरे के साथ गिरफ़्तार किये बाप-बेटा

PRIYANKA THAKUR • 29 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / नाहन

सिरमौर पुलिस लगातार अवैध शराब और नशे की तस्करी करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। एक बार फिर जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। टीम के हाथ यह सफलता नाहन-काला अंब मार्ग पर तब लगी जब उन्होंने एचआर नंबर (HR 26 BU 7077) की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया।

गाड़ी में बाप-बेटा सवार थे, जिनकी पहचान कोलर निवासी रणबीर सिंह व बेटे कुणाल के रूप में हुई है। एसआईयू ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 39 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसमे 12 बॉक्स रॉयल स्टैग, 12 बॉक्स इंपीरियल ब्लू, 5 बॉक्स मेकडॉल, 5 बॉक्स किंगफ़िशर और 5 बॉक्स ऑल सीजंस बरामद हुई।

उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता लागू है, लिहाजा पुलिस अन्य राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच कर रही है।