Loading...

नाहन की बेटी बनी कॉलेज कैडर की सहायक प्रोफेसर, पिता है किसान

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के भूड़ गांव की बेटी दिव्या भाटिया ने समूचे शहर व जिले के साथ साथ अपने माता-पिता का सीना भी गर्व से चौड़ा कर दिया है।

बता दें दिव्या ने कॉलेज कैडर की सहायक प्रोफेसर बनके साबित कर दिया है कि दिल में जज्बा और मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।

बता दें कि दिव्या के पिता अनिल कुमार एक किसान है तथा माता रूक्मणी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। बेटी की इस सफलता से उसके माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं।वहीं बेटी की सफलता से समूचे क्षेत्र में खुशी व उत्साह का माहोल है।