Loading...

नाहन के कबीर शाही ने नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

Ankita • 15 Jun 2023 • 1 Min Read

भोपाल में हुई अंडर-19 प्रतियोगिता में पछाड़ा पांडिचेरी और ऑल इंडिया डीएवी को

HNN/ नाहन

66वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फुटबॉल अंडर-19 बॉयज प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम का बेहतर प्रदर्शन रहा है। नेशनल अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने अपने प्रसन्न राउंड में पांडिचेरी और ऑल इंडिया डीएवी को हराने में कामयाबी हासिल की। सेकंड राउंड में पहुंची हिमाचल की टीम का कड़ा मुकाबला केरल की टीम से हुआ।

इस मुकाबले में केरल की टीम विजेता रही। बता दें कि हिमाचल प्रदेश से इस 66वीं राष्ट्रीय फुटबॉल अंडर-19 स्कूल्स गेम में हिमाचल से 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इस टीम की फर्स्ट-11 में नाहन के कबीर शाही पुत्र जितेंद्रा शाही का डिफेंस में बेहतर प्रदर्शन रहा। कबीर शाही अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में जमा दो का छात्र है।

नाहन में कैंट निवासी कबीर शाही के पिता खुद एक अच्छे फुटबॉलर और कोच रह चुके हैं। बता दें कि यह नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता मध्यप्रदेश के भोपाल में 10 जून 2023 से लेकर 13 जून तक चली। क्वार्टर फाइनल में अपने बेहतर प्रदर्शन के बावजूद केरला से हारने के बाद यह टीम अब वापस आ चुकी है।

कबीर शाही के बेहतर प्रदर्शन को लेकर नाहन चौहान के फुटबॉल की उम्मीदें भी अब जगनी शुरू हो चुकी है। लंबे अरसे से नाहन के चौगान का फुटबॉल देश और प्रदेश से गुमनामी की ओर जाने लग पड़ा था। मगर अब कबीर शाही के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला के फुटबॉलर भी काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि कबीर शाही इससे पहले में भी देहरादून कारमेल फुटबॉल एकेडमी की ओर से अंडर-40 और अंडर-17 नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। कबीर देश के श्रेष्ठ फुटबॉल ट्रेनरों में शुमार करने वाले फुटबॉल कोच नरेंद्र थापा से प्रशिक्षण ले चुके हैं।

नाहन के कबीर नेपाल में हुई अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं। बरहाल फुटबॉल के खेल में जीत को सुनिश्चित करने में डिफेंस प्लेयर की अहम भूमिका होती है। प्रदेश के फुटबॉल को एक बेहतर डिफेंसर मिलने के कारण प्रदेश के फुटबॉल को एक बार फिर बड़ी उम्मीद है जगने शुरु हो गई है।