लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन पहुंचे उद्योग मंत्री, सर्किट हाउस में सुनीं लोगों की समस्याएं

PARUL | 8 सितंबर 2024 at 7:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन पहुंचे है इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस में आसपास के क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं और मांगों को सुना। लोगों ने उद्योग मंत्री के समक्ष बिजली, पानी, सड़क निर्माण संबंधी समस्याओं और मांगों को रखा इस पर मंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया और शेष के शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
इस अवसर मंत्री ने कहा कि विकास की गति रुकनी नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र की उन्नति उसके विकास पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन होने के बावजूद प्रदेश सरकार जनहित कार्य में कोई कमी नहीं आने दे रही है। गत वर्ष और हाल ही में प्रदेश में आई आपदाओं के कारण हुई क्षति की भरपाई करने के साथ-साथ विकासात्मक योजनाओं को क्रियान्वित किया गया और आम जनमानस की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 150 करोड रुपए की हिम-उन्नति योजना चलाई जा रही है, जिससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ प्रदेश के किसान वर्ग को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेसहारा और अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना क्रियान्वित की गई है, जिसके तहत अनाथ बच्चों के भरण-पोषण, आवास से लेकर उनकी शिक्षा तक का खर्च प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों को कोचिंग और छात्रावास शुल्क के रुप में हर साल एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी और अनाथ बच्चों को कोचिंग के दौरान हर माह चार-चार हजार रुपए की छात्रवृति भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]