नाहन में धूमधाम से मनाया क्रिसमस का पर्व
HNN / नाहन
जिला मुख्यालय नाहन में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आईटीआई के समीप स्थित चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों व बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के समक्ष कैंडल जलाकर प्रार्थना में हिस्सा लिया। इस दौरान चर्च के फादर ने वहां उपस्थित लोगो को बताया कि प्रभु यीशु मसीह प्रेम का संदेश लेकर और लोगों को उनके पापों से मुक्ति दिलाने के लिए आए थे।
कहा कि क्रिसमस का दिन प्रेम, खुशी, आनंद और आशीष का दिन है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से मिल-जुलकर रहने का आह्वान किया। साथ ही गरीब, असहाय और जरूरतमदों की सहायता और प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विशेष प्रार्थना के बाद कैरोल गाए गए।
क्रिसमस पर शहर के चर्चों में इसाई समुदाय के अलावा अन्य लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। लोगों विशेषकर बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान बच्चो ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वही, बच्चों द्वारा क्रिसमस ट्री भी सजाया गया। बच्चों ने एक दूसरे को उपहार भेंट किए।
मेडिकल कॉलेज में बांटे गए मरीजों को फल
क्रिसमस के उपलक्ष्य में डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में कार्मेल कान्वेंट स्कूल के शिक्षकों द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए। टीचरों ने हर वार्ड में जाकर मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर कार्मेल कान्वेंट स्कूल के सहायक शिक्षक गुलशन अहमद, दलबीर सिंह खालसा अन्य शिक्षक व मेडिकल कॉलेज स्टाफ में वार्ड सिस्टर रजनी शर्मा, नर्स शिखा, सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष चंद मौजूद रहे।