Shutdown / नाहन में बिजली शटडाउन, जानिए कब और कहां रहेगी आपूर्ति बाधित
Himachalnow / नाहन
नाहन, 26 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने जानकारी दी है कि 30 दिसंबर 2024 को नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में विघ्न होगा। 33 केवी गिरीनगर-नाहन लाइन और 33 केवी/11 केवी सब-स्टेशन दो-सड़का पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
इस कारण, नाहन शहर, गुन्नू घाट, चौगान, कच्चा टैंक, शंभुवाला, बनकला, सतीवाला, बोहलियों, मातरभेड़ों, कटासन, उत्तमवाला, नेहरला, चासी, सुरला, महीधार, धारक्यारी, जाब्बल का बाग, जमटा, रामाधोण, पंजाहल, धगेडा, आमवाला, सैनवाला, बोगरिया, बांका बाड़ा औद्योगिक क्षेत्र, मोगिनंद सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक बाधित रहेगी।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है कि यह शट-डाउन मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।