3:30 बजे गुगा महाराज के स्थान पर माथा टेकना होगा शुरू
HNN/नाहन
ऐतिहासिक शहर में रियासत काल से मनाए जा रहे गुगा नवमी छड़ियों का मेला आज शुरू हो गया है। गुगा जहांवीर की पवित्र छड़ी रक्षा बंधन के अगले दिन से छोटा चौंक में दर्शनों हेतु स्थापित की गई है। जहां नियमित रूप से श्रद्धालु पवित्र छड़ी पर अपनी मन्नतें मांग रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जन्माष्टमी के अगले दिन यानी आज शुक्रवार को पवित्र छड़ी गुगा जी जहांवीर के भक्तों के साथ ढोल नगाड़ों के बीच बड़ी धूमधाम से बड़ा चौक बाजार व माल रोड से होती हुई हरिपुर मोहल्ला एमसी कार्यालय के समीप स्थित गुगा जी जहांवीर के प्रमुख स्थान पर पहुंची।

गुगावीर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश के पुत्र शैंकी ने बताया कि मुख्य स्थान पर छड़ी पहुंचते ही 3 और 3:30 बजे के बीच माथा टेकने की परंपरा शुरू हो जाएगी।

इस दौरान हर वर्ष की भांति लालटेन चौक से लेकर गुन्नू घाट और डाबो मोहल्ला, जेबीटी तक मुख्य सड़क पर छड़ियों का मेला भी भरता है।

आयोजित मेले में बाहरी राज्य के और स्थानीय व्यापारियों के द्वारा दुकानों के स्टॉल सजाए गए हैं।

जिसमें जलेबी चाट और चायनीज़ फूड भक्तों का विशेष आकर्षण रहा। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की।

हालांकि दिन के 12:00 तक ट्रैफिक व्यवस्था मेल क्षेत्र में रोकी नहीं गई थी जिसके कारण वहां काफी लंबा जाम भी लग रहा।

करीब डेढ़ से 2:00 के बीच पुलिस प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र में हर तरह की ट्रैफिक व्यवस्था को रोककर व्यवस्था बहाल की गई। पुलिस और होमगार्ड के जवान चपे-चपे पर नजर आए। पुलिस प्रशासन के द्वारा अधिक ध्वनि वाले यंत्रों पर रोक लगाई गई है।

वहीं पुलिस प्रशासन ने जेबकतरों से सावधानी रखने के साथ-साथ ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





