Loading...

नाहन में स्कूटी से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

PRIYANKA THAKUR • 1 Apr 2026 • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

नाहन में पुलिस ने स्कूटी से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

सिरमौर/नाहन

मामला क्या है
जिला सिरमौर के पुलिस थाना नाहन के तहत डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान एक स्कूटी से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

कैसे हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 को डिटेक्शन टीम गश्त पर थी, इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी नंबर HP (18B 0444) पर मादक पदार्थ लेकर कालाअम्ब से नाहन की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने कालाअम्ब–नाहन मुख्य मार्ग पर कांगनवाला नेचर पार्क के पास स्कूटी को रोका और तलाशी के दौरान डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया।पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान भानु गर्ग और अभिमन्यु ठाकुर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच
इस संबंध में पुलिस थाना सदर नाहन में धारा (21-61-85) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।पुलिस द्वारा मामले में नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। संबंधित तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।