योगी किषोरीनाथ महाराज हुए 11वें राजगुरू की गद्दी पर
HNN/ नाहन
ब्रह्मलीन मंहत राजगुरू योगी कृश्णनाथ महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिश्ठा संख्या ढाल कार्यक्रम नाहन के ऐतिहासिक सिद्धपीठ कालिस्थान मंदिर नाहन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में योगी किषोरीनाथ महाराज को 11 वें राजगुरू की गद्दी पर विधिवत तौर देष भर से आए संत समागम के बीच विराजमान किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इससे पूर्व यहां पर ब्रह्मलीन मंहत राजगुरू योगी कृश्णनाथ महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा षंखा ढाल कार्यक्रम के तहत अनावरण किया गया। इस खास मौके एवं भव्य कार्यक्रम में पीर महंत एवं सिद्व बाबा मस्तनाथ मठ पीठाधीष्वर अस्थल अबोहर रोहतक हरियाणा एवं सांसद अलवर राजस्थान बालकनाथ महाराज ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

महामंत्री योगी महासंभा हरिद्वार के महंत योगी चेताई नाथ महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दो दिवसिय भव्य कार्यक्रम के तहत शंखा ढाल परंपरा के बाद मूर्ति का अनावरण किया गया।
इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों से नाथ समुदाय के संतो के बीच चादर रस्म को निभाते हुए नाथ संप्रदाय के योगी किषोरीनाथ को कालीस्थान मंदिर समिति का कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजगुरू की गद्दी पर विराजमान किया गया। विशाल भंडारे के साथ संत विदाई हुई।
इस अवसर पर सांसद अलवर योगी बालक नाथ ने कहा कि ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर नाहन का पोराणिक महत्व है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेष के नाहन में माता काली का साक्षात वास यहां है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन राजगुरू कृश्णनाथ उपदेषी शिष्य रहे।
इस परंपरा को आगे बढाना नाथ संप्रदाय के लिए आवष्यक है। उन्होंने राजगुरू की गद्दी पर योगी किशौरी नाथ विराजमान के बाद कहा कि कालीस्थान मंदिर से लोक कल्याण, समाज का कल्याण के कार्य हों यह कामना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक कंवर अजय बहादूर सिंह ने कहा कि सिरमौर रियासत के राजा महाराजा यदुवंशी भाटी वंश के है।
इस दौरान यहां रायसन से पीर लहरनाथ, पेहवा हरियाणा से पीरषेरनाथ, उचाना से पीर राजनाथ, हीरोकलां से पीर पूर्ण नाथ, धनौरी से हरिनाथ, सांगल से पीरषेरनाथ, रमतों की जमात 12 के मंहत योगी कृश्णनाथ, रमतो की जमात 18 के मंहत योगी समुद्रनाथ महाराज के अलावा प्रदेष भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक नाहन अंजय सोंलकी इत्यदि व संत समाज विराजमान रहा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




