नाहन में RAMP परियोजना के तहत महिला उद्यमियों के लिए 20 फरवरी को जिला स्तरीय कार्यशाला
नाहन में सामाजिक समावेशन पहल परियोजना (RAMP) के अंतर्गत महिला उद्यमियों और एमएसएमई विकास को प्रोत्साहित करने हेतु 20 फरवरी को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला में वित्तीय मार्गदर्शन, बैंकिंग सेवाओं और विपणन संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
नाहन
महिला उद्यमियों को मिलेगा मार्गदर्शन
महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन रचित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यशाला खंड विकास अधिकारी नाहन कार्यालय में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी, वित्तीय परामर्श तथा विभिन्न विभागों के साथ सीधा संवाद का अवसर प्रदान करना है।
ऋण, बैंकिंग और विपणन पर होगा फोकस
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के ऋण संबंधी प्रश्नों का समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैंकिंग सेवाएं, बीमा, निधि प्रबंधन, विपणन रणनीति और पैकेजिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी, ताकि महिला उद्यमी अपने व्यवसाय को सशक्त रूप से आगे बढ़ा सकें।