नाहन
रेडक्रॉस कैंटीन संचालन हेतु एक वर्ष के लिए मांगी गई बोली , 27 मई को खुलेगी निविदा
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी नाहन के सचिव एवं सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने जानकारी दी है कि डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी कैंटीन संचालन के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। यह निविदा आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए होगी।
निविदा जमा कराने की अंतिम तिथि 27 मई सुबह 11 बजे तक
इच्छुक बोलीदाता निविदा फार्म 27 मई, 2025 को सुबह 11 बजे तक उपायुक्त कार्यालय स्थित रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
सांय 3 बजे खोली जाएगी निविदाएं
सभी प्राप्त निविदाएं 27 मई को ही सांय 3 बजे संबंधित बोलीदाताओं की उपस्थिति में खोली जाएंगी।
निविदा फार्म की कीमत 2000 रुपये निर्धारित
विवेक शर्मा ने बताया कि निविदा फार्म और शर्तें उपायुक्त/सहायक आयुक्त कार्यालय से 2 हजार रुपये अदा करके प्राप्त की जा सकती हैं।

