Loading...

नाहन शहर के मंदिरों में सजे कान्हा के पालने

PARUL • 26 Aug 2024 • 1 Min Read

श्रद्धालुओं ने नाम मध्य रात्रि तक जुलता कान्हा को पालना

HNN/ नाहन

नाहन शहर के प्रमुख मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। एमईएस रामकृष्ण मंदिर बड़ा चौक के जगन्नाथ मंदिर दिल्ली गेट के समीप राधा कृष्ण मंदिर काली स्थान मंदिर, यशवंत विहार के गायत्री मंदिर सहित प्राचीन हनुमान मंदिर फाउंड्री तालाब में कान्हा के पालने सजाए गए। श्रद्धालुओं के द्वारा कान्हा और लड्डू गोपाल को आकर्षक और सुंदर परिधानों में सजाया गया।

वहीं अभिभावकों के द्वारा अपने छोटे-छोटे बच्चों को कान्हा के रूप में सजाते हुए माखन और मिश्री का भोग लगाया गया। बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन रोहिणी नक्षत्र में मध्य यात्री के समय भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना की जाती है तथा छठ के दिन भगवान श्री कृष्ण के नाम पर भंडारा और प्रसाद वितरण किया जाता है।

शहर के प्रमुख मंदिरों में सारा दिन भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। वहीं पहली बार नाहन के एकमात्र रियासत कालीन कच्चा टैंक स्थित वावन महाराज के मंदिर से भी आकर्षक झांकियां निकाली गई जिससे सैकड़ो की तादार में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। आयोजन कर्ताओं में पंडित रामकृष्ण शर्मा, राम सिंह कृष्ण भगत, नरेश शर्मा मनीष शर्मा नरेश शर्मा आदि प्रमुख रुद्र से शामिल है।

वहीं हर वर्ष की भांति नाहन बस अड्डा में स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर व बाजार में मेले का भी आयोजन हुआ। मेले में बाहरी राज्यों से आए हुए व्यापारियों के द्वारा आकर्षित दुकानें सजाई गई, जहां स्थानीय लोगों ने जमकर खरीदारी की।

मेले में लखन बृजवासी और श्याम चाट वाले की चाट का लोगों ने जमकर स्वाद लिया। पंडित रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि मध्य रात्रि को पूर्ण आरती का आयोजन किया जाएगा जिससे बाद व्रत खोला जाएगा।