नाहन से 62 वर्षीय मदनलाल लापता, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान 62 वर्षीय राजमिस्त्री मदनलाल निवासी अमरपुर मोहल्ला के रूप में हुई है। बता दें मदनलाल शुक्रवार शाम से लापता है। लापता व्यक्ति के कारपेंटर का कार्य करने वाला बेटा कन्हैया ने इस बाबत पुलिस को भी सूचित किया है।
जानकारी के मुताबिक, मदनलाल शुक्रवार शाम 6:30 बजे घर से निकल गया था। जिसके बाद वह वापिस घर नहीं लौटे है। वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। बताया जा रहा है कि आखिरी बार मदनलाल को मोहल्ला गोबिंदगढ़ में देखा गया था।
बेटे कन्हैया ने बताया कि घर से निकलने के दौरान उसके पिता ने काले रंग की जैकेट व क्रीम कलर की पैंट पहनी हुई थी। कन्हैया ने पिता की तलाश में सोशल मीडिया यूजर्स से भी मदद की गुहार लगाई है।