शिक्षा खंड संगड़ाह के 93 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
HNN / संगड़ाह
प्राथमिक शिक्षा खंड संगड़ाह की 93 पाठशालाओं के लगभग 170 अध्यापकों के लिए निपुण भारत मिशन के तहत फाऊंडेशनल लिटरेसी व न्यूमैरेसी के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के तहत प्राथमिक शिक्षकों को बेसिक शिक्षा की नींव मजबूत करने तथा ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बीआरसीसी प्राइमरी मायाराम शर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने निपुण मिशन के तहत प्रत्येक अध्यापक को 1000 रूपये तथा प्रति छात्र 300 की राशि टीएलएम तैयार करने के लिए दी जा रही है। इस मिशन का उद्देश्य सबसे पहले बच्चे को निपुण करना है। बच्चे के बाद कक्षा निपुण होगी और फिर प्राथमिक पाठशाला, केंद्र, खंड, जिला, प्रदेश व देश निपुण होंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पहली से तीसरी कक्षा के बच्चे को सही ढंग से भाषा व अंक ज्ञान प्रदान करना है। राज्य रिसोर्स पर्सन गजेंद्र सिंह, जिला समन्वयक राजकुमार शर्मा व एनजीओ कार्यकर्ता बबली पुंडीर आदि अध्यापकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





