निर्मल स्वीट शॉप के कारीगर ने 4 मंजिल से लगाई छलांग

Artisan-of-Nirmal-Sweet-Sho.jpg

घायल अवस्था में ले जाया गया नाहन मेडिकल कॉलेज

HNN/ नाहन

नाहन के दिल्ली गेट स्थित एमसी कंपलेक्स की 4 मंजिल बिल्डिंग से 39 वर्षीय युवक के कूदने का समाचार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुदेव नाम का यह व्यक्ति निर्मल स्वीट शॉप दिल्ली गेट के पास हलवाई का कार्य करता था। घटना सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुदेव दुकान के साथ लगती पार्किंग में गया और वहां से गोविंदगढ़ की और से नीचे छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि जैसे ही उसने छलांग लगाई वह नीचे कबाड़ी की दुकान के शटर पर गिरा। अब यदि वह सीधे सड़क पर गिरता तो संभवत उसकी मौके पर ही मौत हो सकती थी।

मगर गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। निर्मल स्वीट शॉप के मालिक निर्मल सैनी का कहना है कि फिलहाल गुरुदेव की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि बाजू फ्रैक्चर हुई है फिलहाल उसका इलाज करवाया जा रहा है।

बरहाल इस घटना की जानकारी खबर लिखे जाने तक पुलिस को नहीं मिल पाई थी। छलांग लगाई है या किसी ने धक्का दिया है यह सब जांच का विषय है। अब यदि छलांग लगाई है तो उसके पीछे क्या कारण रहे होंगे यह भी जांच का विषय है।