लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नीरज नैय्यर ने मंदिर के गुंबद निर्माण के लिए तीन लाख की राशि देने का किया एलान

PARUL | 8 मार्च 2024 at 4:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक नीरज नैय्यर ने चंद्रशेखर मंदिर साहू में की पूजा-अर्चना

HNN/चंबा

विधायक नीरज नैय्यर ने आज ग्राम पंचायत साहू पदर में स्थित प्रसिद्ध-ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पूजा- अर्चना कर जिला वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए नीरज नैय्यर ने कहा कि चंद्रशेखर मंदिर भगवान शिव जी का प्रसिद्ध मंदिर है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां समस्त जिला वासियों की भावनाएं प्रत्यक्ष रूप से महादेव भोलेनाथ के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष मंदिर में आयोजित होने वाले जातर मेल को प्रदेश सरकार द्वारा जिला स्तरीय मेला घोषित किया है जो हम समस्त जिला वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने क्षेत्र वासियों को इसकी शुभकामनाएं भी दी।

विधायक ने भगवान चंद्रशेखर मंदिर के मंदिर के गुंबद निर्माण के लिए 3 लाख रुपए और चंद्रशेखर भजन मंडली को बीस हज़ाए रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान चंद्रशेखर मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी के साथ विधायक का स्वागत किया तथा साहू जातर मेल को जिला स्तरीय बनने पर उनके सफल प्रयास के लिए आभार भी जताया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]