लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले व्यक्ति की गला काटकर हत्या

SAPNA THAKUR | 28 जून 2022 at 7:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने टेलर की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार कर दिए। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई।

हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे कि कुछ दिन पहले दर्जी कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उसने नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन किया था।

इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी थी। कन्हैयालाल की हत्या के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में हत्यारों ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया है। इसमें कन्हैयालाल गिड़गिड़ा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों युवक हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

धमका भी रहे हैं कि ‘उदयपुर वालों, गुस्ताखी नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा।’ साथ ही वीडियो में दोनों युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उधर, दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अगले 24 घंटे इंटरनेट बंद रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]