नैना देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश…
HNN/ बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और उसके बाद मां के दर पर शीश नवाया।
बता दें कि रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से भी भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान तीन हजार श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में माथा टेका और परिवार की सुख समृद्धि की कामना भी करी। उधर, आज सोमवार को भी कई श्रद्धालु मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।