लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नैहरिया ने उद्योग विभाग की प्रदर्शनी में बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत, कहा…

PRIYANKA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 1:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

उद्योग विभाग द्वारा पुलिस ग्राऊंड में सरस मेले के दौरान प्रदर्शनी ‘थीम डे’ आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय विधायक विशाल नैहरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने युवा उद्यमियों के प्रयासों की सराहना की तथा उनके अनुभव जाने और सभी से वार्ता की। उन्होंने अदिति के ‘अर्थ एस्सेशिअल’ के नए उत्पाद का विमोचन किया तथा सभी प्रदेशवासियों से प्रदेश निर्मित उत्पादों को इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यह उत्पाद समूचे प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं तथा प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत को सशक्त करने में प्रमुख योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रदेश में ऐसी प्रगतिशील योजनाएं आरम्भ करने के लिए आभार प्रकट किया। प्रदर्शनी में विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्टार्ट अप योजना इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]