नैहर स्वार में तानाशाही के खिलाफ उठी आवाज
स्थानीय ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य की सदस्यता समाप्त करने की करी मांग
HNN/नाहन
नाहन ब्लॉक के नेहर स्वार गांव में वार्ड सदस्या की तानाशाही के खिलाफ स्थानीय निवासी चंद्रमणि शर्मा, बाबू राम, संजीव शर्मा, विकास शर्मा और वंदना शर्मा ने शिकायत करते हुए बताया कि वार्ड सदस्या और उनके परिवार द्वारा मनरेगा के तहत चल रहे काम में अनियमितता की जा रही है।
उन्होंने बताया कि JCB के द्वारा काम हो चुका है और मल्कियत में ही जोहड़ खुदवा कर तानाशाह बन रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वार्ड सदस्या अपने पसंद से काम करवा रही है और ग्रामीणों की मर्जी के खिलाफ काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत मस्ट्रोल पर काम चला हुआ है, लेकिन यह काम JCB के द्वारा हो चुका है और JCB को किसी की मल्कियत से सड़क खुदवा कर जबरदस्ती कर के ओर मल्कियत में ही जोहड़ खुदवा कर तानाशाह बन रहे हैं।
ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग की है की इसकी तानाशाही को रोका जाए और वार्ड सदस्या ओर उसके पति व ससुर के खिलाप कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए ओर वार्ड सदस्या को उसके पद से निष्कासित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे लोग समाज का विकास नही कर सकते और उनकी तानाशाही को रोकना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह लड़ाई झगड़ा या तानाशाही कोई नया काम नही है, लेकिन अब तो हद कर रखी है।