लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया बैठक का बहिष्कार

PRIYANKA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 2:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधान व सचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

HNN /नालागढ़

विकास खंड नालागढ़ के तहत ग्राम पंचायत मलपुर में जीपीडीपी बैठक का उपप्रधान समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने बहिष्कार कर दिया। उपप्रधान गुरदास चंदेल व सहित वार्ड पंचों ने बताया कि पंचायत प्रधान व सचिव द्वारा 2 घंटे पहले बैठक की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधान व सचिव अपनी मनमानी करते हैं। एक तो पहले विकास कार्य रूके पड़े हैं और जो विकास कार्य हो रहे भी रहे हैं वह भी मनमानी से किए जा रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विकास कार्यों के लिए किसी कमेटी का गठन नहीं किया जा रहा। इन की संबंधित वार्ड पंचों को विकास कार्यों की कोई जानकारी दी जाती है। उधर ग्राम पंचायत प्रधान सरोज देवी ने आरोपों को निराधार बताया। सरोज देवी ने कहा कि बैठक की सूचना सभी को पिछली 25 नवंबर को हुई बैठक में दे दी गई थी। जिन वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं वहां संबधित वार्ड पंच व स्थानीय लोगों की कमेटी गठित की गई है। पंचायत प्रधान सरोज देवी व सचिव रामजी ने आरोपों को निराधार करार दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]