लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंचायत समिति संगड़ाह ने पारित किया 55 लाख का बजट

SAPNA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 11:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ संगड़ाह

पंचायत समिति संगड़ाह द्वारा आगामी वित्त वर्ष के लिए कुल 55 लाख का बजट पारित किया गया।‌ पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा की अध्यक्षता में हुई समिति की इस बैठक में सभी 17 वार्ड के सदस्य मौजूद रहे। समिति सभागार में हुई इस बैठक मे बीडीसी अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने सभी सदस्यों को लंबित विकास कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि, वित्त वर्ष 2021-22 मे पंचायत समिति द्वारा कुल 91 लाख के विभिन्न विकास कार्य किए गए थे। उन्होंने कहा कि, आगामी जून माह तक बीडीसी संगड़ाह को अतिरिक्त बजट मिलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत हुआ बजट

पंचायत समिति को 55 लाख का यह बजट 15वें वित्त आयोग के तहत मिला। इससे पहले जहां वित्त आयोग का 100 फीसदी बजट पंचायतों के माध्यम से खर्च होता था, वहीं गत वर्ष 15% हिस्सा सीधा बीडीसी के माध्यम से खर्च हो रहा है।

बीडीसी सदस्यों को बराबर बांटा जाता है बजट

15वें वित्त आयोग के बजट को पंचायत समिति द्वारा अपने स्तर पर खर्च किया जाता है।‌ बीडीसी अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कहा कि, बजट को सभी 17 वार्ड सदस्यों में बराबर वितरित किया जाता है। बीडीसी सदस्यों द्वारा पिछले वित्त वर्ष के बजट से एंबुलेंस सड़कें, पक्की गलियां व सिंचाई तथा पेयजल टैंक जैसे काम किए गए।

समिति द्वारा लोगों की जरुरत के अनुसार शैल्फ तैयार की जाती है जिसके मुताबिक बजट उन्हें जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि, समिति सदस्यों द्वारा किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]