लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, भगवंत मान सरकार ने कल ही हटाई थी पुलिस सुरक्षा

PRIYANKA THAKUR | 29 मई 2022 at 7:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मूसेवाला पर मनसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी।  वही ,मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, पंजाब गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को मानसा गांव में कुछ बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में मूसेवाला के साथ रहे दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.

कल ही हटाई गई थी पुलिस सुरक्षा
शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में 424 लोगों को दी गई सुरक्षा वापस लेने का फैसला लिया था। जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है उनमें कई सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, धर्मगुरु और राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल में पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]