पंजाब का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

drug-smuggling-on-the-rise.jpg

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस थाना डल्हौजी की टीम ने पंजाब के एक युवक को 10.79 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी मर्कस हाऊसिंग बोर्ड अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना डल्हौजी की टीम बैलून कैंट में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने बैलून कैंट में वर्षा शालिका में एक युवक को देखा, जब उन्होंने उससे वर्षा शालिका में बैठने का कारण पूछा तो वह पुलिस को देख घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद युवक को हिरासत में लिया गया और आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह चिट्टा कहां से लाया था और इसे कहां बेचा जाना था।