भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत नाहन विधानसभा क्षेत्र में तीन फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाए जाएंगे।
नाहन/सिरमौर
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
डॉ. बिंदल ने धौण, पंजाहल, बनेठी, चाकली, निहोग और कौलांवाला भूड़ का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही हिमाचल को 1500 करोड़ की फौरी राहत दे चुके हैं और प्रभावित परिवारों के साथ संवेदनाएं साझा की हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सड़कों और फसलों पर चिंता
भारी बारिश से बंद सड़कों और बर्बाद फसलों पर चिंता जताते हुए बिंदल ने सरकार से सड़कों की बहाली में तेजी लाने की मांग की। साथ ही किसानों से कहा कि वे अपने नुकसान की जानकारी कृषि व राजस्व विभाग को दें ताकि उचित मुआवजा मिल सके।
फ्री हेल्थ चेकअप कैंप की तिथियां
सेवा पखवाड़ा के तहत पंजाहल में 20 सितम्बर, कौलांवालाभूड़ में 21 सितम्बर और हरिपुर खोल में 25 सितम्बर को मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित किए जाएंगे। ये कैंप भाजपा के धारटी, माता त्रिलोकपुर और माता कटासन मंडलों द्वारा श्री सांई मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल नाहन के सहयोग से लगाए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





