Loading...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मंडल स्तर पर 15-16 मार्च को होगा आयोजित

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 13 Mar 2026, 5:52 PM | Updated: 13 Mar 2026, 5:52 PM 0 min read

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 15 मार्च से मंडल स्तर पर शुरू होगा।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मंडल स्तर पर15, 16 मार्च को

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अपर मंडल महासचिव कुलदीप ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं को विचारधारा, इतिहास और कार्य पद्धति से अवगत कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में चिंतपूर्णी अपर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग 15 मार्च 2026 को प्रातः 9:30 बजे ग्राम पंचायत कटोहड़ खुर्द के देवी दास शास्त्री सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, पक्का परोह में आयोजित होगा।

कुलदीप ठाकुर के अनुसार प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में पार्टी की विचारधारा के प्रति स्पष्टता लाना तथा उन्हें अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से जोड़कर जमीनी स्तर पर सक्रिय करना है। इससे पहले प्रदेश और जिला स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा चुके हैं और अब मंडल स्तर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

बताया गया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रशिक्षण वर्ग दो दिन का रखा गया है, प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश, व जिला, मंडल की कार्यकारिणी, मंडल के मोर्चों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी। पूर्व में रहे मंडल के सभी ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिवर में उपस्थित रहने का आह्वाहन किया है।

प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। कार्यकर्ताओं से पेन और डायरी साथ लाने का भी आग्रह किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर भोजन और चाय की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

आयोजकों ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में अनिवार्य रूप से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।