Loading...

पच्छाद में देवभूमि पार्टी और भाजपा के 150 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Shailesh Saini • 7 Feb 2025 • 1 Min Read

जो लोग कांग्रेस से भटक गए थे, फिर से कांग्रेस में हो रहे शामिल -मुसाफिर

हिमाचल नाऊ न्यूज़ पच्छाद

पच्छाद की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है, जब देवभूमि पार्टी और भाजपा के 150 कार्यकर्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर की अध्यक्षता में कांग्रेस में शामिल हो गए।

यह कार्यकर्ता राजगढ़ की सैर जगास पंचायत से संबंधित हैं।जी आर मुसाफिर ने इस अवसर पर कहा कि जो लोग कांग्रेस से भटक गए थे, फिर से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जो कुनबा बिखर गया था, वह फिर से मजबूत होने लगा है और आने वाले समय में पच्छाद में कांग्रेस का परचम लहराएगा।

कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां से 143 वोट देवभूमि पार्टी को पड़े थे, लेकिन आज सभी विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और भविष्य में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे।