Loading...

पठानकोट-चंबा एनएच पर गिरी चट्टाने, वाहनों की आवाजाही थमी

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जनजातीय उपमंडल भरमौर में पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हो गया है। इस दौरान पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टाने एनएच पर आ गिरी जिससे दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही थम गई है। वही मार्ग के बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विभाग बंद पड़े मार्ग को बहाल करने में जुटा हुआ है।

बता दें कि समूचे भरमौर को जिला मुख्यालय सहित देश से जोड़ने वाले पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खड़ामुख के पास गुरुवार को बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। ऐसे में दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह भूस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन का कहना है कि बंद पड़े मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।