Loading...

पद्मश्री सम्मान / बिलासपुर के हरिमन शर्मा को पद्मश्री सम्मान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / बिलासपुर

अनूठी सोच और मेहनत से कृषि में रचा इतिहास

पद्मश्री सम्मान : ‘HRMN-99’ सेब की किस्म ने दिलाई पहचान

बिलासपुर के रहने वाले हरिमन शर्मा को प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने हरिमन शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अनूठी सोच और निरंतर मेहनत ने ‘HRMN-99’ जैसी विशेष सेब किस्म का विकास किया है। यह किस्म कम ठंडे क्षेत्रों में भी आसानी से उगाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसे हरिमन शर्मा की लगन, समर्पण और नवाचार का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रही है और आने वाले समय में किसानों को नई दिशा देने का काम करेगी।

Related Topics: