HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर पुलिस प्रशासन ने अपना पहरा बिठा दिया है। बाहरी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों का पुलिस प्रशासन द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जस्टिस फॉर सिख संस्था के अध्यक्ष गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा पत्र भेजकर उसमें 29 अप्रैल को शिमला में भिंडरवाला के झंडे फहराने की बात कही गई थी।
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अब जिला पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है। बता दें कि प्रवेश द्वार परवाणू में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है और बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों को जांचा जा रहा है। परवाणू टीटीआर समेत हरियाणा को प्रदेश से जोड़ने वाले तीनों बैरियरों पर सभी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सतर्क है। इसके लिए बैरियरों पर जहां बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है तो वहीं गश्त भी बढ़ाई गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





