Loading...

पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या, ऑनलाइन बुकिंग….

SAPNA THAKUR • 29 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ मनाली

पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ने लग पड़ा है जिससे कारोबारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। बता दें, मानसून सीजन के खत्म होने के बाद बाहरी राज्यों के पर्यटक पर्यटन नगरी मनाली का रुख कर रहे हैं। खास तौर पर वीकेंड के चलते यहां सैलानियों का मेला लगना शुरू हो चुका है। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

मनाली और लाहौल-स्पीति के पहाड़ों पर इन दिनों बर्फ की चादर बिछी हुई है जिसके दीदार को सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटन नगरी मनाली पहुंचने वाले सैलानी बर्फबारी के दीदार को रोहतांग दर्रा सहित शकुंतला दर्रा और अन्य ऊंचे स्थानों पर पहुंच रहे हैं। इस वीकेंड पर भी सैलानियों की अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है।

पिछले सप्ताह के अपेक्षा इस वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह जहाँ 400 से 500 पर्यटक वाहन मनाली पहुँचते थे तो वहीँ, इस सप्ताह यह संख्या दोगुनी हो गई है। इन दिनों मनाली आने वाले वाहनों का आंकड़ा हजार तक पहुंच गया है।

होटलियर एसोसिएशन के चीफ पेटर्न गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही पढ़ने से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिली है। कहा कि दो दिन से होटलों की ऑनलाइन बुकिंग में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों के दौरान पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।