लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पर्यावरण बचाओ के नारों से गूँज उठा सोलन

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 4:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल ने पर्यावरण सरंक्षण को लेकर शहर में रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल के नौनिहालों के पर्यावरण बचाओ के नारे, सेव ट्री सेव लाइफ के स्लोगन से बाईपास गूँज उठा। स्कूल की ओर से आयोजित पर्यावरण संरक्षण रैली ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। खासकर स्कूल के 115 बच्चों ने जहां इस अभियान में चार चांद लगाए वहीं लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब हो गए।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बच्चों का तैयार किया नुक्कड़ नाटक रहा। नन्हे मुन्हे बच्चों ने पर्यावरण बचाओ पर नुक्कड़ नाटक से ऐसी प्रस्तुति दी जिससे आसपास के लोग पर्यावरण सरक्षण के प्रति प्रेरित तो हुए साथ ही सभी ने बच्चों की खूब सराहना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों के पर्यावरण संदेश ने लोगों के दिल जीत लिए। स्कूल डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया कि प्रकृति हमेशा बिना स्वार्थ और प्रेम सहित अपनी सारी अमूल्य सुख सम्पदायें मानव जीवन के लिए न्यौछावर करती रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इंसानों ने भी उतनी ही शिद्दत से इसकी हिफ़ाजत की है। लेकिन आज लोग भौतिक संसाधनों को पाने की भूख में इतने मशगुल हो गए है कि ये अमूल्य संपदाएं नष्ट हो रही है। हमें इस पर गौर करने की बेहद जरूरत है। उन्होंने बताया की हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से दुनिया में मशहूर है। यहां के पहाड़, नदियां, झरने, पर्यटन स्थल संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रहे है। हिमाचल अन्य राज्यों की तरह प्रदूषण, पर्यावरण के शोषण से अछूता नहीं है।

शहर में रैली निकालने का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उधर, लोगों ने कहा कि आउटडोर में इस तरह का नुक्कड़ नाटक स्कूल के बच्चों की ओर से पेश करना काबिले तारीफ है। सबसे मनमोहक नुक्कड़ नाटक में सभी बच्चों के अलग-अलग किरदार रहे। कोई वायु बना तो कोई मानव, कोई प्रदूषण तो कोई वृक्ष। किसी ने चिड़िया का किरदार अदा किया तो किसी ने पानी का।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]