लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पर्यावरण सप्ताह के तहत संगड़ाह की 2 अन्य चूना खदानों का निरिक्षण

PRIYANKA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 11:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मजदूरों व खान मालिकों को पर्यावरण एवं खनिज सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

HNN / संगड़ाह

भारतीय खान ब्यूरो देहरादून की 4 सदस्सीय टीम द्वारा सोमवार को उपमंडल संगड़ाह की 2 अन्य लाइमस्टोन माइन का निरिक्षण किया गया।‌ अल्ट्राटेक सीमेंट के वरिष्ठ माईन प्रबंधक राजेंद्र पाठक के नेतृत्व वाली टीम के सदस्य डीके सिन्हा, केएन पंत व कमल बर्सवाल द्वारा संगड़ाह के भूतमढ़ी मे चल रही सुप्रियांक वालिया तथा भड़वाना मे चल रही राजेन्द्र शर्मा की माइन का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व रविवार को उक्त टीम ने वालिया माईन संगड़ाह, दुर्गा लाइमस्टोन माईन बोरली व हिमालयन माइन मंडोली का भी निरीक्षण किया।‌

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा नाटियों व नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा मजदूरों का भरपूर मनोरंज किया। 23 मार्च से शुरु खान पर्यावरण एंव खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत गठित इस टीम द्वारा आज उपमंडल संगड़ाह की नौहराधार स्थित रूप सिंह चौहान की चूना खदान का निरिक्षण किया जाएगा। टीम द्वारा चूना खदानों पर पौधारोपण, उचित डंपिंग, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व इसके प्रचार-प्रचार संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया जाता है। इस दौरान संबधित खदान मालिकों से पर्यावरण संबधी नियमों का पालन करने व पर्यावरण तथा खनिज संरक्षक की अपील की गई।

जानकारी के अनुसार आज सिरमौर की सभी चुना खदान का निरीक्षण किया जाएगा और सभी नियमों का पालन करने वाली चुना खदानों को पुरस्कृत किया जाएगा।‌ गौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह मे वर्तमान में करीब 850 बीघा भूमि पर कुल 6 लाइन स्टोन माइन चल रही है, जिनमे से 2 दिन मे 5 का निरीक्षण किया जा चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]