HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बीती रात से ही बर्फबारी का दौर लगातार जारी है जिसके चलते प्रदेश की चोटियां बर्फ से सफेद हो चुकी है। कुछ दिन पहले भी प्रदेश की ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ था तथा कई क्षेत्रों में 3 से 4 फुट तक बर्फबारी हुई थी। ऐसे में बीते रोज भी मौसम ने अचानक करवट बदली और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।
रविवार शाम को शुरू हुई बर्फबारी सोमवार को भी जारी रही जिससे पहाड़ों पर बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा दर्रों सहित अटल टनल के दोनों छोर, कोठी, सोलंग, पलचान, कुलंग, मझाच, बरुआ, पांगी और भरमौर में भारी हिमपात हुआ है। वहीं भारी बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रदेश में 100 से अधिक सड़कों पर वाहनों के पहिए थम चुके हैं जिससे वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं भारी बर्फबारी के कारण लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी से लेकर बिजली की व्यवस्था ठप हो चुकी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group