लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा में ट्रैक्टर की चपेट में आया हरियाणा का 20 वर्षीय युवक, दर्दनाक मौत

PRIYANKA THAKUR | 6 जून 2022 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में आज एक बड़ा हादसा पेश आया। यहाँ ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय मनीष निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है। वही , पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार मनीष अपने चाचा चालक भूपेंद्र के साथ ट्रैक्टर लेकर बहराल के पास यमुना नदी में रेत भरने आया हुआ था। ट्रैक्टर भरकर वापिस जाते समय ट्रैक्टर नदी में फंस गया। ट्रैक्टर को निकालते समय चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था कि अचानक ट्रैक्टर पीछे की तरफ घूम गया और मनीष उसकी चपेट में आ गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गंभीर अवस्था में युवक को निजी अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]