लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा में दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लात-घुसे

PRIYANKA THAKUR | 29 मार्च 2022 at 11:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा

उपमंडल पांवटा साहिब में सोमवार देर रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है। युवाओं के बीच किस बात को लेकर मारपीट हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस इस मारपीट में शामिल एक युवक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार वीडियो में देखा गया है कि एक युवक अस्पताल से बाहर निकलता है।

उसी वक्त कुछ युवक उसे घेर लेते है और युवक पर हमला कर देते है। हालांकि युवक पर हमला देख वहां मौजूद लोग युवक को छुड़ाने के लिए भी आए। जिसके बाद दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। युवको ने उस युवक पर जमकर लात घुसे बरसाए। इतना ही नहीं थोड़ी देर बाद युवक वहां से चले गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं, दूसरी ओर उपमंडल पांवटा के तहत फॉरेस्ट सेंचुरी सिंबलवाड़ा के धुत्तनपुर में भी बीते कल दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में कुछ को चोटें भी आई है। बताया जा रहा है कि मारपीट आपस में पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। पहले बहस बाजी हुई फिर बाद में मारपीट शुरू हो गई।

उधर डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने बताया कि युवाओं की लड़ाई का मामला उनके संज्ञान में आया है। इनमें से एक युवक से पूछताछ की जा रही है। वही , सिमबलवाड़ा के धुत्तनपुर में दो गुर्जर गुटों में हुई मारपीट में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। दोनों मामलो की जाँच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]