HNN/ पांवटा
उपमंडल पांवटा साहिब के ग्राम कुंजा मथरालियों के पहाड़ी कॉलोनी में बंदरों के आंतक से परेशान लोगों की समस्या कम होने का नाम ही ले रही है। बंदरों का खौफ स्थानीय लोगों में इस कदर छाया हुआ है कि वे अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी गुरेज करने लगे हैं। इन बंदरों ने पहाड़ी कॉलोनी के दुकानदारों को भी काफी नुक्सान पहुंचाया है।
पहाड़ी कॉलोनी के निवासी जेबीटी शिक्षक रामलाल हांडा ने बताया कि इन बंदरों को कई बार डंडे और पत्थर से भगाने का प्रयास किया गया किंतु इन्हे भगाना बहुत मुश्किल हो गया है। यह बंदर सड़को और घरों की छत पर चढ़ कर लोगों पर आक्रमण करने की स्थिति में रहते है। उन्होंने कहा कि बंदर बच्चे और महिलाएं किसी पर भी हमला कर सकते है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
नीलम ठाकुर ने बताया कि बंदर उनके घर में घुसकर कुछ खाने की सामग्री उठा कर ले गए। इन बंदरों से कॉलोनी के सभी लोगो को डर लगने लगा है। उधर, डीएफओ ने कहा कि बंदरों को पकड़ने की टीम ऊना चली गई हे। उन्होंने अप्रैल के महीने में टीम को भेजने का आश्वासन दिया है। कहा कि पांवटा साहिब में अभी टीम की व्यवस्था नहीं है। इस कारण हम टीम के बिना इन बंदरों को पकड़ने में असमर्थ है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





