भगत राजकुमार की अगुवाई में सैंकड़ों संगत बागड़ के लिए होंगे रवाना
HNN/ पांवटा साहिब
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 सितंबर यानी वीरवार को दोपहर 2 बजे छड़ी निशान यात्रा गोगामाड़ी दरबार से अजीवाला स्थित माता भद्रकाली के मंदिर के लिए निकलेगी तथा वहां से ग्राम की परिक्रमा कर वापस लौटेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उसके बाद समस्त सेवादारों व भक्तों सहित तमाम संगत रात्रि 10 बजे बसों व गाड़ियों से राजस्थान स्थित बागड़ धाम के लिए रवाना होगी। यह जानकारी गोगामाड़ी जामनीवाला दरबार के मुख्य सेवादार राजकुमार के द्वारा दी गई है।
राजकुमार भक्त ने सभी क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में इस निशान यात्रा व बागड़ यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। बता दें बागड़ राजस्थान में बड़ी मान्यता वाला मंदिर है।
सैकड़ों लोग बागड़ वाले बाबा के दर्शन करने जाते हैं। भक्त बागड़ वाले बाबा से अपने परिवार की सुख शान्ति की कामना कर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




