पारंगत स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में लगा दो दिवसीय ध्यान शिविर
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में पारंगत सीनियर सैकेंडरी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दो दिवसीय ध्यान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चो को योग की दैनिक जीवन मे उपयोगिता के बारे मे बताया गया। विद्यार्थियो को ध्यान केंद्रित करने की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही विभिन्न कारणो पर भी प्रकाश डाला जो उनकी पढ़ाई मे बांधा उत्पन्न करते है।
इस शिविर मे चिंता-तनाव को कम करने, सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, बड़ो के प्रति आदर भाव तथा सम्मान, प्राथमिकताएं तय करना एवं खुश एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने में ध्यान किस तरह सहायक है इसके बारे में विस्तार मे बताया गया। यह भी बताया गया कि नियमित योग करने से किस तरह सभी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
स्कूल की संचालक तन्वी नरुला, प्रधानाचार्य दीप लाल के अलावा टीम के सदस्य पुुनीत, हर्ष, पारुल, मोनिका, कविता इत्यादि ने निशुल्क शिविर आयोजन व सेवाभाव के लिए स्कूल प्रबंधन का आभार प्रकट किया।
