Loading...

पारंगत स्कूल ने राज्य स्तरीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर मंडी में लिया भाग

Ankita • 4 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

सिरमौर जिले के समस्त निजी विद्यालयों में से पारंगत सीनियर सकेडरी स्कूल, कांन्सीवाला, नाहन को इस वर्ष राज्य प्रशिक्षण केन्द्र रिवालसर, जिला मंडी में स्काउट एवं गाइड के लिए राज्य स्तरीय हस्तकला एवं जीवन कौशल शिविर में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस प्रशिक्षण मे स्कूल के 5 स्काउटस व 5 गाइडस ने भाग लिया। स्काउट मास्टर कपिल व गाइड मास्टर गरिमा ने भी इस प्रशिक्षण मे भाग लिया।

यह ट्रेनिंग 27 मई से 31 मई तक राज्य प्रशिक्षण केन्द्र रिवालसर, जिला मंडी में कराई जिसमे स्काउटस व गाइडस को समाज सेवा के प्रति प्रेम भाव के साथ साथ भिन्न-भिन्न प्रकार के हस्तकला का भी उचित प्रशिक्षण दिया गया।