Loading...

पार्टी से थी नाराजगी, विचारधारा से नहीं की बगावत- मुसाफिर

Ankita 26 Apr 2024 Edited 26 Apr 1 min read

बोले- देश और संविधान खतरे में, अब एकजुटता की जरूरत

HNN/ नाहन

शिमला संसदीय सीट पर जहां भाजपा संगठन सुस्त रफ्तार से चल रहा है, वहीं कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा पर हमलावर हो गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री एवं सात बार के विधायक रहे गंगूराम मुसाफिर ने यहां जारी बयान में कहा कि देश और संविधान खतरे में पड़ गया है।

उन्होंने कहा कि अब विचारधारा को एजजुट होकर देश में फिर से प्रजातंत्र को सांविधानिक मूल्यों के अनुसार स्थापित करना जरूरी है। मुसाफिर ने भाजपा पर निशाला साधते हुए कहा कि सत्ता और पैसों के घमंड में केंद्र की भाजपा जनभावनाओं के साथ सीधे-सीधे खिलवाड़ कर रही है।

मुसाफिर ने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण हिमाचल में हाल में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद फरोख्त है। इस घटना से प्रदेश का आम नागरिक आहत हुआ है। मुसाफिर ने अपने निष्कासन को लेकर ये भी स्पष्ट किया कि उनके हजारों समर्थकों की नाराजगी की वजह से उन्होंने आजाद चुनाव लड़ा था।

बावजूद इसके उन्होंने कभी भी विचारधारा से कभी गद्दारी नहीं की। उन्होंने कहा कि वह पहले भी विचारधारा के साथ थे, आज भी इसके साथ हैं। प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार न्यायप्रिय सरकार है।

आर्थिक हालातों के बावजूद सरकार जन समस्याओं का सिलसिलेवार समाधान भी कर रही है। मुसाफिर ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता एकजुट थे और रहेंगे।

Related Topics: