लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पार्वती घाटी के जंगल में मिला युवक का शव, 28 नवंबर से था लापता

PRIYANKA THAKUR | 1 दिसंबर 2022 at 10:57 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां बरशैणी के जंगल में युवक का शव जमीन में दबाया हुआ था। वहीं युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है, जो किराए के मकान में रहता था और एक कैफे में काम करता था।

जानकारी के अनुसार मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 28 नवंबर रविवार को कालगा से एक अन्य व्यक्ति के साथ बरशैणी सामान लेने आश आया हुआ था और वह तब से लापता चल रहा था। उसके साथ आया दूसरा व्यक्ति भी नेपाली मूल का है। इसी शिकायत पर बुधवार को जब पुलिस तलाश करने के लिए बरशैणी पहुंची तो छानबीन के दौरान उन्हें युवक का जूता पड़ा मिला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद साथ लगते जंगल पहुंची पुलिस को एक शव दफनाया हुआ मिला, जो विशाल का था। मंडी से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, टीम ने मौके पर हत्या के साक्ष्य को एकत्रित किये। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया गया है। उधर, एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ विशाल कालगा से बरशैणी आया था वह अभी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुुओं पर जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]