HNN / पांवटा साहिब
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नदी उत्सव के अवसर पर आज सायं पांवटा साहिब के यमुना घाट पर 11000 दीप जला कर मा यमुना आरती की गई। इस आरती के दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नदी उत्सव पर इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नदी को स्वच्छ रखना तथा इनका संरक्षण करना है ताकि हमारी नदियां साफ़ स्वच्छ और सुंदर रहे।
इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उप अध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया व नगरपालिका के पार्षद, उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, उप तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद आर.एस. बेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





