HNN / धर्मशाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अनुसूचित जनजाति भवन दाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के धर्मशाला आगमन पर होने वाली गतिविधियों पर चर्चा हुई। साथ ही मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांगड़ा भाजपा जिला विस्तारक महिंद्र डढवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी शामिल रहे। बैठक में अधिकतर युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धर्मशाला दौरा ऐतिहासिक होने वाला है, क्योकि इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री दिल्ली से बाहर रात्रि ठहराव करेगा और वो धर्मशाला में हो रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इतना ही नहीं पांच साल में प्रधानमंत्री का धर्मशाला में यह तीसरा दौरा होगा। प्रधानमंत्री के धर्मशाला में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल धर्मशाला के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की कमेटियों का गठन किया जाएगा, जिसके माध्यम से मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





